Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

साइरस के बचाव में उतरीं पूजा भट्ट

pooja-bhatt-bollywood-30082013
30 अगस्त 2013
मुंबई|
हाल में एक संगीत पुरस्कार समारोह में गायक रॉबिन टिके संग अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार माइली साइरस की प्रस्तुति की हो रही आलोचना के बाद अभिनेत्री-निर्देशक पूजा भट्ट, उनके बचाव में आगे आई हैं। साइरस ने एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स के दौरान टिके के गाने 'ब्लर्ड लाइन' पर प्रस्तुति दी थी और गायक संग छेड़खानी करती दिखी थीं।

41 वर्षीया पूजा ने साइरस के पक्ष में बोलने के लिए ट्विटर को चुना।

उन्होंने ट्वीट किया, "चूंकि उसने आगे-पीछे ठुमके लगाए, उसकी जीभ बाहर अटक गई, तो दुनिया उससे नाराज है। हम इस तथ्य को दरकिनार नहीं कर सकते कि लड़की गा सकती है और 'हम चट्टानों को रोक नहीं सकते।" 

अवार्ड समारोह ब्रुकलिन स्थित बर्कलेज सेंटर में 25 अगस्त को हुआ था। इस दौरान साइरस, टिके संग दी गई कामोत्तेजक प्रस्तुति के चलते सुर्खियों में आ गई थीं।
More from: Khabar
35069

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020