Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पूनम पाण्डेय की पहली फिल्म होगी एडल्ट फिल्म!

ponam pandey first flim is adult flim

25 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  विवादास्पद अभिनेत्री और ट्विटर गर्ल पूनम पाण्डेय अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म में कुछ वयस्क दृश्य है लेकिन इसे सेंसर बोर्ड से कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। पूनम ने  कहा, "हां, यह एक वयस्क फिल्म है, लेकिन इसकी पटकथा मजबूत है। मुझे पता है लोगों को ऐसी फिल्में देखना पसंद है लेकिन मेरे लिए इसकी पटकथा मायने रखती है। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। मेरा परिवार मेरी पहली फिल्म से काफी खुश है। उनके मुताबिक यह मेरा सही कदम है।"


पूनम अपने विवादास्पद बयानों की वजह से चर्चा में रही हैं।


जब उनसे पूछा गया कि पहली फिल्म से उनकी क्या उम्मीदें हैं तो उन्होंने कहा, " मैं फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा बनना चाहती हूं न कि महज उसका एक हिस्सा।"


इस फिल्म का निर्देशन 'जिस्म' फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना करेंगे।


 

More from: Khabar
33508

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020