HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

कविता : ईश्वर के पीए

Subscribe Magazine on email:    

अपने दुख मुझको ई-मेल करो,
एक बड़ा सम्मिलित आवेदन लेकर हम
जाएंगे ईश्वर के दफ्तर“, उन्होंने कहा.
हम उन्हें घेर बैठे गए.
आखिर वे ईश्वर के पी.ए. थे.
कितनी बातें पूछनी थीं हमें
उसके बारे में.
कितने बजे लंच करता है ईश्वर.
कौन कह रहा था ये सच है क्या
इन दिनों वह डायटिंग पर है
खाता है केवल सलाद.
कहां-कहां हाॅलिडे मनाता है.
मेमसाहब कैसी हैं ईश्वर की.
उसके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं.
हिंदी तो आती नहीं होगी.
कृषिभवन में बैठता है कि शास्त्राी भवन में
फाइलों पर क्या कविताई ही करता है.
किस ब्राण्ड की होती हैं उसकी शर्टें.
अनुसूचित देवताओं से पेश कैसे आता है.
माक्र्स देवता, सात्र्रा देवता, देरिदा देव;
कैसे हैं इसके समीकरण
छोटे-बड़ों से.
ईश्वर हमारा स्टार जो ठहरा,
ईश्वर के बारे में बतियाते
हम अपने दुःख भूल जाते.
इस तरह
जहां-का-तहां रहता ईश्वर
जहाँ के तहाँ रहते दुःख सारे,
बदलते तो बस अपनी सीट हम बदल लेते
आगे-पीछे उस चटाई पर
और जारी रहता है वो तमाशा
प्राइम टाइम पर मुख्य समाचार
बुलेटिन के पहले.



852
ताजातरीन / What's Hot
शाहरुख पर 5 वर्ष का प्रतिबंध
आईपीएल खिलाड़ी पोमर्सबैक गिरफ्तार
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!