Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फरीदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में 10 की मौत

plane-crashed-in-faidabad-10-killed-05201126

26 मई 2011

नई दिल्ली। दिल्ली के उपनगरीय इलाके फरीदाबाद में बुधवार रात को हुई विमान दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाए जा रहे एक मरीज और विमान के दो पायलटों सहित विमान में सवार सात लोगों और तीन अन्य की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक एक इंजन वाले इस पिलाटस पीसी-12 विमान ने गम्भीर रूप से बीमार एक मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने पटना से उड़ान भरी थी। दिल्ली हवाईअड्डा स्थित हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र से सम्पर्क टूटने के पांच मिनट बाद 10.50 बजे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा यह विमान फरीदाबाद की पर्वतीय कालोनी के दो मकानों पर गिरा। विमान में सवार दो पायलटों सहित सात लोगों और आवासीय परिसर में मौजूद तीन अन्य लोगों की मौत हो गई।

विमान का संचालन एयर चार्टर सर्विसेज इंडिया कर रही थी और इस विमान का निर्माण वर्ष 2005 में हुआ था।

 

More from: Khabar
21003

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020