Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पेटा ने रानी को सम्मानित किया

peta awarded the rani
 
19 जुलाई 2012
 
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को एक संकटग्रस्त आवारा कुत्ते की मदद करने के महान कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया है। उनके इस कृपालु कार्य के लिए उन्हें पशु हित में काम करने वाले समूह पेटा ने सम्मानित किया है। जानकारी के अनुसार रानी अपनी आने वाली फिल्म 'अईया' की शूटिंग कर रही थी, तब उन्होंने देखा की सेट पर एक आवारा कुत्तों को कुछ तमाशबीन लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। वह कुत्तें को बचाने के लिए वहां पहुंच गई।
 
 
इसके लिए रानी को पेटा इंडिया द्वारा 'हीरो टू ऐनिमल्स' पुरस्कार दिया गया है।
 
 
पेटा इंडिया के मीडिया और सेलिब्रिटी परियोजनाओं के प्रबंधक सचिन बांगेरा ने बताया, "कुत्ता डरा हुआ है और अगर रानी बीच में नहीं आती, तो उसे और प्रताड़ित किया जाता।"
 
उन्होंने कहा, "हम हर किसी को जानवारों को प्रताड़ित किए जाने जैसी चीजों को रोकने और इनके खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित करते हैं।"
 

रानी से पहले अभिनेत्री जरीन खान भी गली में एक बिल्ली की जान बचाने के लिए यह सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।


 

More from: Khabar
31939

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020