Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म उद्योग के विस्तार से खुश हैं परवीन डबास

parveen dabaas happy for flim business


5 सितम्बर 2012

नई दिल्ली। अभिनेता परवीन डबास ने इन दिनों फिल्म निर्देशकों द्वारा बनाई जा रही फिल्मों की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म उद्योग विस्तार ले रहा है और यही वजह है कि परिवर्तन दिखाई दे रहा है। परवीन ने बताया, "फिल्म निर्माता इन दिनों अलग-अलग तरह की फिल्में बना रहे हैं, मैं इसे पसंद करता हूं। यह मल्टीप्लेक्स में आई तेजी से सम्भव हो पाया है, जहां अन्य प्रकार की फिल्मों के पनपने और विस्तार के लिए पर्याप्त जगह है।"


उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि चीजें बदल रही है, मैं मानता हूं कि उनका विस्तार हो रहा है। दर्शकों को अलग-अलग तरह की फिल्में देखने को मिल रही हैं...यह देखना बहुत अच्छा है।"


फिल्म 'सही धंधे गलत बंदे' से निर्देशक बने परवीन इस वक्त अभिनेता के तौर पर तीन फिल्मों में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अपने निर्देशन में बनने वाली दूसरी फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।

 

More from: Khabar
32660

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020