Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सैफ-करीना के विवाह में जयपुर का पान

pan of jaipur in saif kareena marriage

4 अक्टूबर 2012


जयपुर। सैफ अली खान एवं करीना कपूर के विवाह में जयपुर का मशहूर पान भी लोगों का स्वागत कर सकता है। सूत्रों के अनुसार दोनों का विवाह 16 अक्टूबर को मुम्बई में प्रस्तावित है। शहर के अन्नू मोबाइल पान भंडार ने कहा कि एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी ने विवाह में विभिन्न प्रकार के पान की आपूर्ति के लिए उनसे सम्पर्क साधा है।


दुकान के मालिक अन्नू दसवानी ने कहा, "एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी ने पान की आपूर्ति के लिए हमसे सम्पर्क किया था। हम उन्हें एक या दो दिन में नमूने भेजेंगे और यदि सबकुछ ठीक रहा तो हम एक दर्जन प्रकार एवं स्वाद के 500 विशेष पान विवाह में भेजेंगे।"


दसवानी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात होगी।

 

More from: Khabar
33209

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020