Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जयपुर में 1 और नवजात बच्ची का शव बरामद

jaipur baby body recovered, one more new born baby girls body recovered in jaipur

29 मार्च  2012

जयपुर |  राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक आवासीय कालोनी के एक भूखंड से बुधवार को एक और नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया। दो दिन पहले एक कूड़ेदान से एक नवजात बच्ची को बरामद किया गया था।

पुलिस ने बताया कि अम्बाबाड़ी इलाके की एक पॉश कालोनी के खाली पड़े भूखंड से होकर गुजरते राहगीरों ने वहां कपड़े के एक टुकड़े में लिपटा नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "राहगीरों ने थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया। नवजात बच्ची की मौत किस वजह से हुई, इसका पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि नवजात बच्ची के शव को फेंकने वाले अज्ञात दम्पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षो में कन्या भ्रूणहत्या और नवजात बच्ची की हत्या की बढ़ती घटनाओं के कारण राजस्थान सुर्खियों में रहा है।

More from: Khabar
30128

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020