Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पंजाब में जाली नोटों के साथ 1 गिरफ्तार

one-arrested-with-10-lakhs-fake-notes-04201116

16 अप्रैल 2011

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान से तस्करी के जरिए लाए गए 10.45 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति के घर से चीन में निर्मित छह पिस्तौलें और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को जाल बिछाकर हरबीर सिंह उर्फ बीरा को गिरफ्तार किया गया। बीरा अमृतसर जिले के भिन्दी सैदान गांव का रहने वाला है।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक मनमिन्दर सिंह ने कहा, "बीरा का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस सिलसिले में उसके सम्पर्क के बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जाल बिछाया था लेकिन उसका सहयोगी सुखराज सिंह बचकर भागने में कामयाब रहा।"

उन्होंने बताया, "संदेह है कि बीरा राज्य में किसी अन्य तस्कर को जाली नोट पहुंचा रहा था। बीरा से पूछताछ के आधार पर एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।" जब्त सभी नोट 500 रुपये के हैं।

More from: Khabar
20036

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020