Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मीका नए अंदाज में गाएंगे 'वंदे मातरम'

on the independence day mika will sing vande mataram in new style

 
7 अगस्त 2012

नई दिल्ली। प्रसिद्ध गायक मीका स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'आजादी' नामक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को अपने अंदाज में गाएंगे। अर्धसैनिक बलों के लिए आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मीका नृत्य भी करेंगे। मीका ने एक बायन में कहा, "मेरा 'वंदे मातरम' के प्रति सम्मान दिल से है। राष्ट्रीय गीत को नए अंदाज में गाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस गीत के मूल धुन के साथ न्याय कर पाऊंगा।" मीका ने 'मौजा ही मौजा' एवं 'सुबह होने न दे' जैसे हिट गाने गाए हैं।


इस कार्यक्रम का प्रसारण 12-15 अगस्त के मध्य प्रत्येक शाम को लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगा। चैनल के अनुसार मीका इसे शांतिपूर्ण अंदाज में गाएंगे।


शूटिंग में मीका का साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 500 जवानों ने दिया। मीका ने शूटिंग के समय जवानों की तरह नीले रंग का परिधान धारण किया था।

 

More from: Khabar
32190

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020