Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ताजा होगा 'ओह माई गॉड' का अगला संस्करण

oh my god version will be fresh

 26 दिसम्बर 2012

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला फिल्म 'ओह माई गॉड' के अगले संस्करण के लिए कहानी पसंद कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस संस्करण में कहानी बिल्कुल नई होगी। उमेश की पहली फिल्म 'ओह माई गॉड' दर्शकों और आलोचकों द्वारा पहले ही सराही जा चुकी है। उमेश ने बताया, "हमें एक पटकथा पसंद आई है, लेकिन उस पर थोड़ा काम बाकी है। चार-पांच दिनों में हम पटकथा पर काम पूरा कर लेंगे।"


अश्विनी यार्दी, अक्षय कुमार और परेश रावल के सह-निर्माण में बनी 'ओह माई गॉड' में इन दोनों अभिनेताओं ने मुख्य भूमिकाएं भी निभाई थीं।


अगले संस्करण में अक्षय कुमार के होने की सम्भावना के बारे में पूछे जाने पर उमेश ने कहा कि वह हमारी टीम में हैं। वह भी फिल्म में होंगे लेकिन पहले हमें उनकी तारीखें देखनी होंगी।


वैसे अभिनेता परेश रावल फिल्म की सफलता को भुनाने की जल्दी में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हमने एक-दो कहानियों पर विचार किया है। देखते हैं आगे क्या होता है। हमें कोई जल्दी नहीं है। मुझे लगता है यदि अगला संस्करण बने तो उसे 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के संस्करण 'लगे रहो मुन्ना भाई' की तरह का होना चाहिए।"

 

More from: Khabar
34193

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020