Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

notification for presidential election

16 जून 2012

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी। मतदान 19 जुलाई को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जून है, जबकि उम्मीदवार चार जुलाई तक नाम वापस ले सकते हैं।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने शुक्रवार को प्रणब मुखर्जी को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस राष्ट्रपति पद के लिए मुखर्जी के नाम पर आमसहमति बनाने की कोशिश कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोर समूह अपने उम्मीदवार पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक करने जा रहा है, जबकि रविवार को इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक होने की सम्भावना है।

 

More from: Khabar
31300

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020