Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नेहा धूपिया 10 दिन तक जवानों के साथ कारगिल में

neha dhupia in kargil with soldiers


23 जुलाई 2012

मुंबई। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों कारगिल में हैं और जवानों के साथ दस दिन तक अपना वक्त बिताएंगी। नेहा इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं, की उन्हें भी जीवन में, मौक़ा मिला है सेना के जवानों के साथ कुछ समय बिताने का। नेहा का कहना है, मै खुद सैन्य पृष्ठभूमि से आयी हू और मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है आज़ादी का मेरी जिन्दगी में बहुत महत्व है।


विश्वास करें या न करें मैं नियंत्रण रेखा के पास कारगिल जा रही हूं। मैं अपना अगला 10 दिन हमारी सेना के जवान के साथ बिताने जा रही हूं।


एक सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाली 31 वर्षीय नेहा ने कहा, वहां 10 दिन बिताना काफी रोचक होगा। नेहा ने मैक्सिम पत्रिका के नए संस्करण के अनावरण के मौके पर यह बात कही । वह इसके मुख पृष्ठ पर नजर आएंगी और यह तीसरी बार है जब उन्हें यह मौका मिला है।


नेहा ने कहा, मेरे विचार से एक पत्रिका के मुख पृष्ठ पर आना बड़ी बात होती है। इसका मतलब यह नहीं होता कि आप सिर्फ एक महीने के लिए प्रभावी हैं बल्कि आपने इस तरह अपनी पहचान बनाई है कि आपकी वजह से एक पत्रिका बिकती है। आपके चेहरे को देखकर लोग बाकी के पृष्ठ के बारे में समझ जाते हैं। पिछले दिनों नेहा मैक्सिमम फिल्म में नजर आई थीं और वह एक नई फिल्म रश में नजर आएंगी।

More from: Khabar
31993

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020