Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत के गलत नक्शे पर ध्यान देने की जरूरत : मथाई

need to focus on the wrong map of india mathai

21 नवंबर 2011
 
नई दिल्ल।  अमेरिका के विदेश विभाग की वेबसाइट पर जम्मू एवं कश्मीर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को पाकिस्तान में दिखाने की पृष्ठभूमि में भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा कि ऐसे नक्शे को ठीक करने की जरूरत है और ऐसे मामलों पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 'टुवर्ड्स स्टेबिलिटी इन एशिया' विषय पर चौथी एमईए-आईआईएसएस-आईडीएसए सेमिनार में मथाई ने सोमवार को कहा, "हां, नक्शे को सही किया जाना चाहिए। यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हमें लगातार ध्यान देने की जरूरत है।"

बाद में पत्रकारों ने मथाई से अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के उन हिस्सों को, जिन पर पाकिस्तान का कब्जा है, उसे पाकिस्तान में दिखाने के विषय में पूछा तो उन्होंने कहा, "विदेश मंत्रालय में इस मामले पर विचार हो रहा है।"

मथाई ने कहा, "इस पर अभी मंत्रालय में विचार विमर्श चल रहा है। मंत्रालय से इस विषय पर कुछ जानकारी मिलने के बाद ही मैं कुछ बता सकता हूं।"

विदेश सचिव ने कहा कि भारत के गलत नक्शे के विषय में मंत्रालय अन्य देशों के साथ राजनीतिक कदम उठा रहा है।

अमेरिका की विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर भारत का नक्शा देश केआधिकारिक नक्शे से भिन्न है। इस प्रकार से अमेरिका जम्मू एवं कश्मीर के उन हिस्सों पर भारत के दावे की उपेक्षा कर रहा है।

उसी वेबसाइट पर हालांकि वर्तमान में चीन के कब्जे वाले अक्साई चिन पर भारत के दावे को दर्शाया गया है। अक्साई चिन जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में है।


 

More from: Khabar
26822

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020