Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नौकरी के बहाने विधायक ने किया लड़की का रेप

ncp mla accused of rape

25 फरवरी, 2011

मुंबई। महाराष्ट्र के एनसीपी एमएलए दिलीप वाघ और उसके पीए महेश माली पर एक लड़की को नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। अभी कुछ दिनों पहले ही यूपी के बांदा जिले में एक बीएसपी विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी पर दलित लड़की का रेप करने का आरोप लगा था और मामले मे दोषी पाये गये पुरुषोत्तम अभी सलाखों के पीछे हैं।

मिली खबरों के मुताबिक, दिलीप और उनके पीए महेश ने नासिक के एक गेस्ट हाउस में एक लड़की को नौकरी का झांसा देकर बुलाया और उसके साथ वहां पर रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दिलीप वाघ जलगांव से एनसीपी के विधायक हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मीडिया में यूपी के बांदा जिले के बीएसपी विधायक द्वारा एक दलित लड़की का रेप का मामला सुर्खियों में रहा। इस मामले में विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी और उनके कुछ साथी जेल में हैं।

More from: Khabar
18767

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020