Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन जलाया

naxal blow station in bihar

16 जून 2011

पटना। बिहार के गया-पटना रेलखंड के नदौल रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात संदिग्ध नक्सलियों ने जमकर तोड़फोड की तथा स्टेशन में आग लगा दी। इस घटना में स्टेशन के सारे कागजात जल गए और इस रेलखंड पर करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप्प रहा।

नदौल रेलवे स्टेशन के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात को करीब 50-60 नक्सलियों ने नदौल स्टेशन को अपने कब्जे में ले लिया और स्टेशन में जमकर तोड़फोड की और आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद नक्सलियों का दल उन्हें अपने साथ ले गया और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस घटना में स्टेशन में रखे सभी कागजात जल कर नष्ट हो गए।

घटना के बाद इस रेलखंड पर करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप्प रहा जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों के मुताबिक रेलखंड पर अब परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बिहार में अपने पोलित ब्यूरो के सदस्य जगदीश मास्टर की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार, झारखंड और छतीसगढ़ में बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार की रात 12 बजे के बंद का एलान किया है।

More from: Khabar
21728

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020