Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 6 जवान शहीद

naxal attack in dantewada

14 मई 2012

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक गश्ती दल पर नक्सलियों द्वारा किए गए भीषण हमले में छह जवान शहीद हो गए। इस हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई है।

जवानों पर यह हमला राजधानी रायपुर से 420 किलोमीटर दूर किरंदुल क्षेत्र स्थित एक खनन जांच-चौकी के समीप हुआ।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र खरे ने आईएएनएस को बताया, "सीआईएसएफ जवानों के एक गश्ती दल को ले जाने वाले वाहन पर सशस्त्र नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। नक्सलियों ने जवानों पर चारों तरफ से गोलीबारी की। इस हमले में छह जवान शहीद हो गए। हमले में वाहन के चालक की भी मौत हो गई।"

पुलिस के अवर महानिदेशक (नक्सल अभियान) रामनिवास ने बताया कि नक्सलियों ने रात करीब 9.30 बजे सीआईएसएफ जवानों पर घात लगाकर हमला किया।

बताया गया कि हमले के बाद नक्सली जवानों के रायफल भी उठाकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि जिले से सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

किरंदुल बैलाडिला पहाड़ियों पर स्थित है और यहां सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) स्थित है।

More from: Khabar
30721

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020