Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जिस्म 3' में काम नहीं कर रही हूं : नतालिया

natalia is not working in jism 3

22 सितम्बर


मुम्बई। ब्राजील की मॉडल से अभिनेत्री बनीं नतालिया कौर अपने बारे में फैल रहीं अफवाहों से परेशान हैं। नतालिया ने स्पष्ट किया कि वह न तो 'जिस्म 3' में काम कर रही हैं और न ही विवाह करने जा रही हैं। नतालिया ने पत्रकारों से कहा, "मैं 'जिस्म 3' में काम नहीं कर रही और न ही शादी करने जा रही हूं। इसलिए मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं इस फिल्म में काम नहीं कर रही।"


नतालिया ने इस वर्ष रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट' से बॉलीवुड में प्रवेश किया। नतालिया ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड की दो फिल्मों को साइन किया है लेकिन वह दक्षिण की फिल्मों में अधिक व्यस्त हैं।


उन्होंने कहा, "मुझे वह काम पसंद है जो मैं कर रही होती हूं। मैं इस समय दक्षिण की फिल्मों में व्यस्त हूं। इसके अलावा बॉलीवुड की दो फिल्मों को साइन किया है।" नतालिया ने कहा कि वह फिल्मों में अभिनय पैसा या ख्याति के लिए नहीं करती हैं।


 

More from: Khabar
32975

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020