Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रख्यात तेलुगू अभिनेता नागेश्वर राव का निधन

nageswara-rao-bollywood-22012014
22 जनवरी 2014
हैदराबाद|
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू अभिनेता नागेश्वर राव नहीं रहे। आंत के कैंसर से जूझ रहे राव ने यहां बुधवार को अपने निवास पर अंतिम सांसें ली। वह 90 वर्ष के थे। नागेश्वर के मैनेजर ने आईएएनएस को बताया, "वह बुधवार सुबह अपने घर पर नींद में ही दुनिया से कूच कर गए। हाल में उनकी सर्जरी कराई गई थी और उनकी सेहत में सुधार हो रहा था।"

पिछले साल अक्टूबर में ही उन्हें कैंसर का पता चला था। उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध किया था कि उनके प्रति सहानुभूति न दिखाएं।

20 सितंबर, 1924 को जन्मे राव ने 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। राव ने तेलुगू के साथ ही तमिल में भी कुछ फिल्में कीं।

उन्होंने रंगमंच से शुरुआत की। अपने करियर के शुरुआती वर्षो में उन्होंने महिलाओं की भूमिकाएं भी निभाईं। 1944 में उन्होंने तेलुगू फिल्म 'सीताराम जननम' में प्रमुख भूमिका निभाई।

उनकी कुछ यादगार फिल्मों में 'बतासरी', 'देवदासु' और 'प्रेम नगर' शामिल हैं। वह इन दिनों अपने बेटे एक्कीनेनी नागार्जुन और पोते एक्कीनेनी नागा चैतन्य के साथ तेलुगू पारिवारिक फिल्म 'मनम' के लिए शूटिंग कर रहे थे।

2011 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
More from: Khabar
36115

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020