Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'नच बलिए' में शिल्पा, लुईस, साजिद होंगे निर्णायक

nach balye coming soon


 7 दिसम्बर 2012

मुम्बई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान और नृत्य निर्देशक टेरेंस लुईस रियलिटी कार्यक्रम 'नच बलिए' में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। लुईस और साजिद ने यह पुष्टि की है कि वह स्टार प्लस के कार्यक्रम में शिल्पा के साथ होंगे।


लुईस ने कहा, "मैंने 'नच बलिए' की नए संस्करण के लिए हामी भरी है। यह दो साल के अंतराल पर वापसी कर रहा है। मैं इस कार्यक्रम में साजिद और शिल्पा के साथ नजर आउंगा।"


पिछले संस्करण में फराह खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन रामपाल इसके निर्णायक के रूप में नजर आए थे।


पूर्व में 'साजिद्स सुपरस्टार्स' कार्यक्रम की मेजबानी कर चुके साजिद ने मोबाइल संदेश के जरिए इसकी पुष्टि की।


कार्यक्रम की तीसरी निर्णायक शिल्पा पिछली बार 'झलक दिखला जा' और 'जरा नचके दिखा 2' में बतौर निर्णायक की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं और उन्होंने 'बिग बॉस' कार्यक्रम की मेजबानी भी की है।

 

More from: Khabar
34015

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020