Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुलायम को हिरासत में लेने के बाद रिहा किया गया

mulayam-singh-released-after-custody-07201107

7 जुलाई 2011

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को मुरादाबाद जाते समय हिरासत में ले लिया गया। बाद में हालांकि उन्हें रिहा कर दिया गया।

मुलायम को सुबह लगभग 9.30 बजे मुरादाबाद के अस्तलपुर गांव जाने के क्रम में हिरासत में लिया गया। इस क्षेत्र धारा 144 लगाई गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "गाजियाबाद में धारा 144 लगे होने की वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।"

मुलायम को एक स्थानीय गेस्ट हाउस ले जाया गया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए विदा कर दिया गया।

यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "वह गांव में शंतिपूर्वक तरीके से जा रहे थे लेकिन सरकार को यह भी स्वीकार नहीं है। मुख्यमंत्री तानाशाह बन गई हैं और जनता का दबा रही हैं।"

More from: Khabar
22565

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020