Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नसीरुद्दीन के साथ काम करेंगी मोनिका

monica-dogra-bollywood-08102013
8 अक्टूबर 2013
नई दिल्ली|
अभिनेत्री मोनिका डोगरा बहुत जल्द अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे विवान के साथ फिल्म 'मस्तान' में दिखाई देंगी। मोनिका आखिरी बार बिजॉय नांबियार की फिल्म 'डेविड' में नजर आई थीं। अब रॉकी खन्ना के निर्देशन में बन रही 'मस्तान' में वह बेहद सशक्त किरदार में नजर आएंगी।

मोनिका ने एक बयान में कहा, "मेरा किरदार एक सशक्त महिला का है, जिसने बड़े कठिन दौर में यह सीखा है कि खुद की रक्षा करना क्यों जरूरी है।"

मोनिका फिल्म और अपनी भूमिका से पूरी तरह सहमत हैं क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें नसीरुद्दीन शाह और विवान के साथ एक साथ काम करने का अवसर मिल रहा है।

इस समय मोनिका अपने निजी प्रशिक्षक रेयान परेरा से शारीरिक प्रशिक्षण ले रही हैं।
More from: Khabar
35373

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020