Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'आशिकी 2' में होगा मूल फिल्म जैसा संगीत : मोहित सूरी

mohi suri aashiqui 2

 
9 जनवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि उनकी फिल्म 'आशिकी 2' में 10 गाने हैं। गीतों का संगीत निर्माण समसामयिक संगीत को ध्यान में रखकर किया गया है लेकिन इनमें मूल फिल्म के गीतों की झलक मौजूद है। साल 1990 में आई रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में 11 गाने थे। फिल्म का संगीत उस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।


'आशिकी 2' के निर्देशक सूरी ने आईएएनएस से कहा कि इस फिल्म में 10 गाने हैं। हमने मूल फिल्म के गानों के संगीत की झलक बनाए रखने की कोशिश की है। लेकिन 21 सालों के अंतराल का कुछ तो असर होगा ही।


फिल्म में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, पर प्रदर्शन की तारीख अभी तय नहीं की गई है।


 

More from: Khabar
34308

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020