Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मटरु की बिजली का मन्डोला' यू/ए प्रमाणित

matru ki bijli ka mandola is u a certified


 8 जनवरी 2013

नई दिल्ली।  फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म 'मटरु की बिजली का मन्डोला' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए प्रमाणपत्र दिया है। विशाल को इस बात की खुशी है कि उनकी फिल्म बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सकेगी। विशाल ने कहा, "मैं हमेशा चाहता था कि मेरी फिल्म को ढेर सारे दर्शक मिलें। अंतत: 'मटरु की बिजली का मन्डोला', को 'ए' प्रमाणपत्र नहीं दिया गया और मैं ऐसा करने के काबिल बन गया हूं। मैं बोर्ड का आभार प्रकट करना चाहूंगा इसने इसे एक अच्छी और उज्जवल फिल्म का दर्जा दिया।"


बोर्ड को शुरुआत में पंकज कपूर के किरदार 'पांचो' से आपत्ति थी जो हिंदी भाषा के एक अपशब्द जैसा लगता है। 'यू/ए' प्रमाण के बाद इसे 18 साल के अंदर के दर्शक भी देख पाएंगे।


इस फिल्म के जरिए विशाल अपनी पारम्परिक शैली से अलग शैली पर एक प्रयोग कर रहे हैं।


'फाक्स स्टार स्टूडियो' और विशाल भारद्वाज निर्मित यह फिल्म 11 जनवरी को प्रदर्शित होगी। इसमें पंकज, इमरान खान और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।


 

More from: Khabar
34292

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020