Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

परिवार में होने से तनाव उड़नछू हो जाता है : मनोज

manoj-pajpai-bollywood-10032014
10 मार्च 2014
मुंबई|
क्या आप भी सोचते हैं कि तनाव भगाने का सबसे बढ़िया तरीका क्या हो सकता है? अभिनेता मनोज वाजपेयी का दावा है कि परिवार के साथ वक्त बिताने से तनाव उड़नछू हो जाता है। मनोज और उनकी पत्नी अभिनेत्री नेहा एक बेटी के माता-पिता हैं। मनोज ने ट्विटर पर लिखा, "परिवार के साथ समय गुजारना मेरे लिए तनाव भगाने का सबसे बढ़िया तरीका है। मैं उन्हें देखता हूं और हर परेशानी भूल जाता हूं। क्या आपके साथ भी ऐसा ही है?"

हाल ही में फिल्म 'चक्रव्यूह' 'स्पेशल 26' और 'शूटआउट एट वडाला' में अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए मनोज को अपनी हर भूमिका में समा जाने के लिए जाना जाता है।

मनोज यह स्वीकार करते हैं कि अपनी भूमिकाओं में इस कदर डूब जाने की आदत उन्हें कभी-कभी मुश्किल में डाल देती हैं और वह असल और फिल्मी जिंदगी में फर्क नहीं नहीं कर पाते।

मनोज ने लिखा, "भूमिकाओं की कूद-फांद। कभी कभी मैं अपनी भूमिका में इतना खो जाता हूं कि असल और फिल्मी जिंदगी में फर्क नहीं कर पाता।"
More from: Khabar
36451

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020