Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मनीषा कोईराला को अस्पताल से मिली छुट्टी

manisha koirla discharge from hospital

1 दिसंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री मनीषा कोईराला को यहां शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कथित तौर पर बेहोश हो जाने के बाद उन्हें बुधवार को शहर के जसलोक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनकी तबियत खराब होने के कारण का हालांकि पता नहीं चल पाया है। जसलोक अस्पताल के प्रवक्ता कृष्णकांत दास्यम ने कहा, "मनीषा को शुक्रवार सुबह छुट्टी दे दी गई। उन्होंने अपने तबियत के बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किए जाने के लिए अनुरोध किया है, इसलिए मुझे इस बारे में कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है।"


42 वर्षीया मनीषा नेपाल के प्रभावशाली परिवार से हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म सौदागर 1991 में आई थी। हाल में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत रिटर्न्‍स' से वापसी की है।

 

More from: Khabar
33935

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020