Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'द बड्डी प्रोजेक्ट के जरिये मानव गोहिल की छोटे पर्दे पर वापसी

manav gohil come back on tv from the buddy project

 
 10 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  मानव गोहिल लम्बे समय बाद छोटे पर्दे पर 'द बड्डी प्रोजेक्ट' नाम के शो के साथ वापसी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस शो ने उन्हें इतना व्यस्त कर दिया है कि उन्हें अपने परिवार के लिए समय निकालने में मुश्किल रही है।

मानव ने अभिनेत्री श्वेता कवात्रा से शादी की और दोनों की एक बेटी भी है। उन्होंने बताया, "अपने परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल साबित हो रहा है, लेकिन मेरी पत्नी एक अभिनेत्री हैं, इसलिए वह मेरे व्यस्त कार्यक्रम को समझती हैं।"

मानव टेलीविजन के लोकप्रिय कार्यक्रम 'कहानी घर घर की', 'कुसुम' और 'सारा आकाश' में काम कर चुके हैं।

'द बड्डी प्रोजेक्ट' शैक्षिक वातावरण में जीवन के बारे में है और मानव एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं। उनका कहना है यह शो वापसी करने के लिए उन्हें मिली पेशकशों में से सबसे बढ़िया है।

उन्होंने बताया, " 'द बड्डी प्रोजेक्ट' पर काम करना बहुत शानदार है। यह रोजाना आने वाला धारावाहिक है, लेकिन एक नियमित धारावाहिक नहीं है। इसमें मैं आठ युवा कलाकारों के साथ काम कर रहा हूं और मेरे लिए वापसी करने का इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता था।"

 

More from: Khabar
33307

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020