Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'कहता है पोयट' की मेजबानी करेंगी महिमा चौधरी

mahima in kehta hai poet programe

 
3 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  बच्चों के रियलिटी शो 'छोटे मियां' में जज की जिम्मेदारी सम्भाल चुकी अभिनेत्री महिमा चौधरी अब एक काव्य पाठ कार्यक्रम 'कहता है पोयट' की मेजबानी करती नजर आएंगी। अभिनेता शेखर सुमन और लेखक रूमी जाफरी इस कार्यक्रम में जज की कुर्सी सम्भालेंगे।


कार्यक्रम के परियोजना प्रमुख और क्रिएटिव निर्देशक मूमुक्शू मुदगल ने एक बयान में बताया, "यह सबसे बढ़िया कार्यक्रम है। एक ऐसा कार्यक्रम जो हर भारतीय की भावनाओं को व्यक्त करेगा और हमें इस बात की खुशी है कि हम ऐसा कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं, जो अपनी तरह का पहला होगा।"


अब तक हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्यक्रम कब और किस चैनल पर प्रसारित होगा।

 

More from: Khabar
33160

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020