Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पूरी दुनिया ही पुरुष प्रधान है : माधुरी

madhuri-dixit-bollywood-14122013
14 दिसंबर 2013
मनोरंजन|
अपनी आगामी महिला प्रधान फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री माधुरी दीक्षित स्वीकारती हैं कि दुनिया पर पुरुषों का प्रभुत्व है। उनका कहना है ऐसे में अपनी पहचान कैसे बनाए, यह महिला पर ही निर्भर करता है। यह पूछे जाने पर कि क्या शादी के बाद अभिनेत्री के लिए विकल्प कम हो जाते हैं या उन्हें लगता है कि फिल्मोद्योग में पुरुषों का वर्चस्व है? माधुरी ने कहा, "पूरी दुनिया ही पुरुष प्रधान है।"

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "यहां अंतर होगा, लेकिन अपने लिए जगह बनाने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही है। बार-बार स्वयं को साबित करने के लिए महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दो गुनी मेहनत करनी होगी।"

'दिल', 'बेटा' और 'दिल तो पागल है' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं माधुरी ने कहा, "लेकिन बदले में आपको जो कुछ मिलता है वह बहुत संतोषजनक है।"

46 की उम्र में भी माधुरी पहले की तरह ही खूबसूरत दिखती हैं।

खूबसूरती का राज पूछे जाने पर दो बच्चों की मां माधुरी ने कहा, "अनुशासन सबसे बड़ा राज है। अनुशासन से बड़ा कोई राज नहीं। मेरा खानपान, जीवनशैली और आदतें..मुझे कोई बुरी आदत नहीं है। यह सभी चीजें मेरे चेहरे और शरीर पर झलकती हैं।
More from: Khabar
35833

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020