Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है: लारा दत्ता

lara wants to finish corruption

1 सितम्बर 2012


नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता ने भ्रष्टाचार को देश की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा है कि इसे बिना एक जुट होकर खत्म नहीं किया जा सकता।


गुडगांव की जानी मानी कंपनी एक्सपीडिया के अत्याधुनिक सुविधाओं और साज सज्जा से युक्त नये ऑफिस का लारा दत्ता ने उद्घाटन किया और कहा कि भ्रष्टाचार
खत्म करना एक अकेले की बात नहीं, इसे खत्म करने के लिए सब को आगे आना होगा।


लारा ने कहा बॉलीवुड में महिला अभिनेत्रियों के उपर अब जाकर फिल्में बने लगी हैं, लेकिन इससे यह नहीं समझा जा सकता कि महिला प्रधान फिल्मों का दौर लौट आया है।


महिला अभिनेत्रियों को फिल्मों में प्रमुखता देने के लिए अभी काफी कुछ करने की जरूरत है।


लारा ने कहा कि देश-विदेश में घूमने का शौक होने के कारण वह एक्सपीडिया कम्पनी से जुड़ गई हैं। जब से मिस वर्ल्ड बनी है लारा, अनेक देशों की यात्रा कर चुकीं है और आज भी वह अपने परिवार के साथ कई देशों की यात्रा करती रहती हैं।

More from: Khabar
32576

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020