Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फैशन उद्योग में धूम मचाएंगी लारा

lara dutta in fashion business

17 अक्टूबर 2012


मुम्बई। पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता भारतीय संस्कृति से प्रेरित अपनी पोशाकों की श्रृंखला जारी कर काफी उत्साहित हैं। लारा ने यह जानकार ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, "मैं भारतीय संस्कृति पर आधारित अपनी श्रंखला के जारी होने पर काफी खुश हूं और यह आने वाले त्योहारों के मौसम में बाजार में उपलब्ध होगी। इस पर काफी कड़ी मेहनत की गई है।"


34 वर्षीया लारा ने आगे लिखा, "यह मेरी पहली श्रृंखला है और मुझे यह काफी सुंदर लग रहा है।"


यह लारा का पहला व्यवसाय नहीं है इससे पहले उन्होंने अपनी फिल्म निर्माण कम्पनी भीगी बसंती प्रोडक्शन के बैनर तले 2011 में 'चलो दिल्ली' का निर्माण किया था। लारा इस फिल्म के पहले फिटनेस पर आधारित डीवीडी बाजार में ला चुकी हैं।

 

More from: Khabar
33430

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020