HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

लघुकथा : एक्सक्लूसिव

Subscribe Magazine on email:    

विप्लव एक आला न्यूज चैनल का उदीयमान रिपोर्टर था. रोजाना किसी एक्सक्लूसिव खबर की तलाश में निकलता और अपने बास को निराश न करता. उस दिन भी वह किसी स्टोरी की तलाश में सालाना भरने वाले अमावस के मेले में अपने सहायक के साथ धूल फाँकता घूम रहा था. अचानक विस्फोट की एक आवाज आयी और चारों ओर भगदड़ और अफरातफरी मच गयी. सहायक मारे घबराहट के काँपने लगा, मगर दूरदर्शी विप्लव ने उसे तुरंत कैमरा आनप करने का आदेश दिया. चारों तरफ मची भगदड़ और यहाँ वहाँ फैली लाशों के विजुअल्स फटाफट लिये जाने लगे. अचानक एक दृश्य पर कैमरा फोकस होते ही सहायक चीख पड़ा, ”सर, देखिये...एक छोटी सी बच्ची नीचे गिर गयी है, यदि किसी के पैरों तले आ गयी तो... मैं उसे उठाने जा रहा हूँ“

विप्लव ने सहायक को डपटा, ”बेवकूफ, कैमरा उसी बच्ची पर फोकस रख. यही तो वह एक्सक्लूसिव सीन है जो सिर्फ हमारे चैनल पर आएगा और हमंे नंबर वन तक पहुंचाएगा,“ उस पूरे दिन दर्शकों ने टी.वी. पर कदमों तले दम तोड़ती उस बच्ची को कई बार देखा. साथ ही विप्लव की यह आवाज भी सुनी कि मानव संवेदनाएँ कैसे सो गयीं. जब एक बच्ची पैरों तले रौंदी जाती रही और कोई उसे उठाने आगे नहीं आया.



843
ताजातरीन / What's Hot
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!