Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कुणाल 9 साल बाद गए जम्मू

kunak khemu will go jamu after 9 years

 
 5 नवंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता कुणाल खेमू ने नौ साल बाद अपने गृह शहर जम्मू पहुंचे। कुणाल ने कहा कि उन्होंने इस दौरान कश्मीरी व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। 29 वर्षीय कुणाल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "मैं लगभग नौ साल बाद जम्मू गया। मेरे दादा-दादी की शादी की 60 वीं सालगिरह थी।"


उन्होंने आगे लिखा, "मैंने यहां दो दिनों में सबसे स्वादिष्ट खाना खाया। मुझे कश्मीरी व्यंजन पसंद हैं। कश्मीरी भाषा में ढेर सारी बातें करना भी मजेदार रहा, मैंने अच्छे से बात की।"


'कलयुग', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'ढोल' और 'गोलमाल 3' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह का किरदार निभाने वाले कुणाल की आखिरी फिल्म 'ब्लड मनी' थी।


फिलहाल वह 'गो गोवा गोन' की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में सैफ अली खान, वीर दास और पूजा गुप्ता जैसे कलाकार भी हैं।

 

More from: Khabar
33628

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020