Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'खिलाड़ी कुमार की 'खिलाड़ी 786' का फर्स्ट लुक !

khiladi 786 first look is out

06 अक्टूबर 2012


बॉलीवुड में नायक का पुलिस की वर्दी पहनने का चलन नया नहीं है। यह लंबे समय से चला आ रहा है । पर अब इस चलन में कुछ बदलाव जरूर आया है वो है स्टाइलिश पुलिस वर्दी। 'दंबग' के सलमान पुलिस की वर्दी में जहां स्टाइल से गॉगल्स पहनते दिखाई दिये थे, वहीं अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म में पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी के अवतार में दिखाई देने वाले हैं।


'खिलाड़ी 786' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसमें अक्षय कुमार पुराने अंदाज़ में नज़र आएंगे । 'खिलाड़ी' कुमार की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में खिलाड़ी अक्षय कुमार की पुलिस की वर्दी भी बेहद स्टाइलिश है। शर्ट पैंट के अंदर है तो आधी बाहर है।


इस फिल्म में अक्षय की कोस्टार हैं असिन और फिल्म का निर्देशन किया है आशीष आर.मोहन ने। इसके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, परेश रावल और हिमेश रेशमिया भी नज़र आएंगे।


फिल्म दिसंबर के पहले सप्ताह यानी 7 दिसंबर 2012 को रिलीज हो रही है।

 

More from: Khabar
33243

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020