Kathadesh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गजल

उनका एक बयान हुआ

दंगे का सामान हुआ

कातिल का जब भेद खुला

हाकिम मेहरबान हुआ

कोना-कोना चमके घर

वो जबसे मेहमान हुआ

बस्ती ही तो एक जली

ऐसा क्या तूफान हुआ

प्यास बुझी जब सूरज की

दरिया इक मैदान हुआ

उनका एक इशारा भी

रब का ज्यूँ फरमान हुआ

जब से हरी वर्दी पहनी

ये दिल हिन्दुस्तान हुआ

द्वारा डॉ. रामेश्वर झा,

वीआईपी रोड, पूरब बाजार, सहरसा (बिहार)

More from: Kathadesh
21861

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020