Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करीना की किताब , करीना को नहीं पता

kareena-dont-know-that-shobha-de-has-written-book-on-her

11 सितम्बर 2012


मुम्बई| लेखिका शोभा डे की अभिनेत्री करीना कपूर पर लिखी गई किताब जल्दी ही जारी हो जाएगी। करीना ने खुलासा किया है कि इस किताब में उनकी निजी जिंदगी के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इकतीस वर्षीया करीना ने सोमवार को टीवी रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपरकिड्स' के सेट्स पर 'हीरोइन' के प्रचार के दौरान बताया, "यह एक स्टाइल बुक है। इसमें कोई निजी जानकारी नहीं होगी लेकिन निश्चित तौर पर इसमें परिधानों व शैली को लेकर बहुत से सुझाव होंगे। यह एक मजेदार किताब है।"


करीना ने स्वीकार किया कि वह इस किताब को लेकर काफी उत्साहित हैं।


उन्होंने कहा, "शोभा डे पेंगुइन के साथ इस किताब का प्रकाशन कर रही हैं। हमने बहुत सा समय साथ में गुजारा और तब अंतत: यह किताब सामने आई, जो जल्दी ही जारी होने जा रही है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।"


करीना की फिल्म 'हीरोइन' 21 सितम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस दिन उनका जन्मदिन भी है।


'हीरोइन' के निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, "करीना अपने जन्मदिन के दिन तीन-चार मल्टीप्लेक्सों व थियेटर्स में जाएंगी और वहां केक काटेंगी व दर्शकों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। करीना के लिए 'हीरोइन' उनका सबसे अच्छा तोहफा है।"

 

More from: Khabar
32742

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020