Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करण फिर से निभाएंगे निर्णायक की भूमिका

karna will be judge in india gots talent

  
25 अगस्त 2012

मुम्बई। रिएलिटी कार्यक्रम 'झलक दिखला जा 5' में निर्णायक की भूमिका निभा रहे फिल्म निर्देशक करण जौहर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के चौथे संस्करण में भी नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि करण ने ट्विटर के जरिए की।


करण ने लिखा, " 'इंडियाज गॉट टैलेंट 4' की शूटिंग कर रहा हूं। मैं एक के बाद एक रिएलिटी टेलीविजन कार्यक्रम कर रहा हूं।"


इस कार्यक्रम के पिछले संस्करण में धमेंद्र, किरण खेर और सोनाली बेंद्रे ने निर्णायक की भूमिका निभाई थी।


ऐसी खबर है कि इस बार धर्मेद्र की जगह करण और सोनाली की जगह मलाइका अरोड़ा खान होंगी।


करण इससे पहले चर्चित हस्तियों पर आधारित चैट शो 'कॉफी विद करण' और 'लिफ्ट करा दे' प्रस्तुत कर चुके हैं।

More from: Khabar
32463

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020