Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आत्मविश्वास के आगे प्रशंसा का महत्व नहीं : कंगना

kangana s upcoming movie is krish 3

  
 23 जनवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानाउत कहती हैं कि यदि आप में पर्याप्त आत्मविश्वास है तो तारीफों से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। कंगना (25) ने एक साक्षात्कार में कहा, "आपको चाहे कितनी भी तारीफें सुनने को मिलें, पर यदि आप अपने बारे में पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे हैं तो तारीफों से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।"


'गैंग्स्टर' से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली कंगना का कहना है कि फिल्म में वह अपनी भूमिका के साथ अपने बालों की स्टाइल का भी ख्याल रखती हैं। कंगना को अपने घुंघराले बालों के लिए खासतौर से जाना जाता है।


वह फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई' में बदले हुए हेयर स्टाइल में नजर आईं थीं।


आने वाले समय में कंगना की कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। 'आई लव न्यू इयर' 'शूटआउट एट वडाला' 'क्वीन' 'उंगली' और 'क्रिश 3' उनकी आने वाली फिल्में हैं।


 

More from: Khabar
34410

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020