Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

काजोल मेरे लिए लकी रही हैं: करण जौहर

kajol lucky for me karan johar


2 सितम्बर 2012

मुम्बई। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उनकी करीबी दोस्त काजोल उनके लिए हमेशा से भाग्यशाली रही हैं। करण की आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' (एसओटीवाई) के गीत 'डिस्को दीवाने' में भी काजोल छोटी सी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। 40 वर्षीय करण ने कहा, "काजोल एक डिस्को गीत में हैं और उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ नृत्य किया है। फिल्म में काजोल की उपस्थिति मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वह मेरी हर फिल्म में रही हैं और वह मेरे लिए हमेशा भाग्यशाली रही हैं।"


करण की फिल्म में काजोल का होना लगभग एक परम्परा बन गई है। करण का कहना है, "मैं इस परम्परा को नहीं तोड़ना चाहता क्योंकि मैं आदतों पर चलने वाला इंसान हूं।"


करण के निर्देशन ने बनी पहली फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में अभिनय कर चुकीं काजोल ने उनकी 'कभी खुशी कभी गम' और 'माय नेम ईज खान' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।


इससे पहले काजोल 'कभी अलविदा ना कहना' के गीत 'रॉक एन रोल सोनिये' में भी छोटी सी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

 

More from: Khabar
32584

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020