Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरी फिल्म में रजनीकांत नहीं हैं : रविकुमार

k-s-ravikumar-bollywood-19122013
19 दिसंबर 2013
चेन्नई|
फिल्मकार के.एस. रविकुमार ने अपनी अगली फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के होने की अफवाहों का खंडन किया है। रविकुमार ने आईएएनएस को बताया, "मैं जल्द कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीप के साथ अपनी अगली फिल्म परियोजना शुरू करूंगा। मैं रजनी सर के साथ कोई नई फिल्म नहीं कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "हमने एक फिल्म शुरू की थी, लेकिन उनके बीमार पड़ने के बाद वह ठंडे बस्ते में चली गई। आप जो कुछ सुन रहे हैं वह महज अफवाहें हैं और उन्हें उसी तरह लेना चाहिए।"

रवि और रजनीकांत 'राणा' शीर्षक वाली तमिल के लिए एकजुट हुए थे, लेकिन इसे बाद में अधर में छोड़ दिया गया। यह जोड़ी पूर्व में तमिल में 'मुथू' और 'पादयप्पा' सरीखी अति सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।
More from: Khabar
35870

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020