Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ज्योति ने विल्स फैशन वीक को शाही रंग में रंगा

jyoti sharma in wills fashion week

 
3 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली।  वैसे तो डिजाइनर ज्योति शर्मा अपने बोल्ड कट और डिजाइन के लिए मशहूर हैं लेकिन 20वें विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) में उनका एक नया रूप देखने को मिल रहा है। ज्योति ने स्प्रिंग-समर फैशन शो में शाही अंदाज को अपनी कला में पिरोया है। वह आधुनिक भारत की राजकुमारियों को अपने कलेक्शन में जीवंत बना रही हैं।


ज्योति का कहना है कि उनका ताजातरीन कलेक्शन उन लोगों के लिए नहीं है, जो भीड़ के साथ चलते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो भीड़ से अलग दिखते हैं।


ज्योति ने कहा, "मेरा कलेक्शन, जिसे मैंने नपुस्ता नाम दिया है, उसका अर्थ राजा की बेटी है। यह आधुनिक राजकुमारियों के अंदाज को दर्शाता है। नपुस्ता ऐसी राजकुमारी है, जो दिल से पारंपरिक है लेकिन सोच से आधुनिक है।"


ज्योति के नए कलेक्शन में भारतीय और पश्चिमी शैली का मिश्रण है। इसमें छोटे आकार के ड्रेसों पर ध्यान दिया गया है। इनमें स्कर्ट और लहंगा शामिल हैं, जिन पर मुगल शैली में इम्ब्राइड्री की गई है।

 

More from: Khabar
33152

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020