Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जयपाल रेड्डी ने कहा कि डीजल,गैस,किरासन तेल के दाम बढ़ने की सम्भावना नहीं

no possiblity to grow disel gas kerosence prices

28 मई 2012
 
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने सोमवार को कहा कि सरकार की तत्काल डीजल, रसोई गैस (एलपीजी) और मिट्टी का तेल की कीमत बढ़ाने की योजना नहीं है। इन वस्तुओं की कीमत बढ़ने की सम्भावना पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं डीजल, एलपीजी और मिट्टी के तेल की कीमत को छूने नहीं जा रहा हूं।"

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमत में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि की है। कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार रियायत का बोझ घटाने के लिए अब डीजल और रसोई गैस के भी दाम बढ़ा सकती है।

सरकार अभी प्रति लीटर मिट्टी के तेल पर 31 रुपये, प्रति लीटर डीजल पर 13.64 रुपये और रसोई गैस के हर सिलेंडर पर 479 रुपये की रियायत दे रही है।

तेल विपणन कम्पनियों का कहना है कि डीजल, मिट्टी के तेल और रसोई गैस की बिक्री पर उन्हें हर रोज 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

 

More from: Khabar
30929

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020