Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जावेद अली सहित कई और सितारे लखनऊ महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देगें

javed ali and many stars perfom in lucknow mahotsav


20 नवंबर 2012

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी में 26 नवंबर से शुरू होने वाले बहुचर्चित लखनऊ महोत्सव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। इस भव्य महोत्सव में कई नामी गिरामी सितारे जुटेंगे। प्रशासन इस महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोजकों के मुताबिक लखनऊ महोत्सव आयोजित करने में लगभग 3 करोड़ रूपये खर्च होंगे। महोत्सव का प्रतिदिन का टिकट 10 रूपये और 50 रूपये का होगा। महोत्सव का टिकट पर्यटन विभाग के कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकेगा।


महोत्सव में इस बार दो दिसंबर को होने वाले मुशायरे में नामी गिरामी शायर भी हिस्सा लेंगे। महोत्सव में हिस्सा लेने आने वालों में वसीम बरेलवी, इब्राहिम अश्क, शकील आजमी भाग लेंगे। तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में प्रसिद्घ साहित्यकार गोपालदास नीरज, अशोक चक्रधर, सोम ठाकुर, सूर्य कुमार पांडेय जैसे कवि हिस्सा लेंगे।


जिलाधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि महोत्सव का उद्घाटन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे जबकि छह दिसंबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल बी. एल. जोशी होंगे। महोत्सव की तैयारियों को और तेज कर दिया गया है।


महोत्सव के आयोजकों के मुताबिक 28 नवंबर को प्रसिद्घ गायक गुरूदास मान, 29 को जावेद अली तथ 30 नवंबर को भोजपुरी के प्रसिद्घ गायक मनोज तिवारी अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे।

 

More from: Khabar
33780

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020