Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड के रिकॉर्डधारी 'इंस्पेक्टर' से सितारों की बेरुखी

jagdish-raj-actor-07292013
29 जुलाई 2013
मुंबई।
साठ और सत्तर के दशक में बहुत सारी फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखने वाले जगदीश राज ने भले ही तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया, लेकिन उनके अंतिम संस्कार से बॉलीवुड की ज्यादातर बड़ी हस्तियां गायब ही रहीं।
पाकिस्तान के सरगोधा में जन्मे जगदीश राज का 84 साल की उम्र में रविवार सुबह देहांत हो गया था। दोपहर बाद विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंत्येष्टि पर ऋषि कपूर, डेविड धवन, अर्जुन कपूर और सुरेश ओबरॉय समेत बॉलीवुड से चुनिंदा

लोग ही पहुंचे। जबकि सोशल नेटवर्किंग पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बॉलीवुड स्टारों ने इस दिग्गज कलाकार को अंतिम श्रद्धांजलि देना भी जरूरी नहीं समझा। अंतिम संस्कार उनकी बेटी अनिता राज फूट-फूट कर रोई।

जगदीश राज का नाम सबसे ज्यादा फिल्मों में इंसपेक्टर का रोल निभाने के लिए गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज है। उन्होंने 144 फिल्मों में यह भूमिका नाभाई। कहते हैं 60 और 70 के दशक में लगभग हर फिल्म में इंसपेक्टर की भूमिका के लिए पहले से ही

उनका नाम तय होता था। उन्होंने मजदूर, सिलसिला, गोपीचंद जासूस, आईना, बेशर्म और जॉनी मेरा नाम जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई।

1992 से जगदीश राज ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। उनके दामाद राकेश मल्होत्रा ने बताया कि वे सांस की बीमारी से पीड़ित थे और इसी बीमारी के चलते पिछले दो साल से हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे थे। सांस की तकलीफ की वजह से ही उनका देहांत

हुआ। अपने पीछे वो बेटी अनिता राज को छोड़ गए हैं, जो काफी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

More from: Khabar
34807

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020