Technology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इसरो ने की भौगोलिक वेबसाइट 'भुवन' की शुरुआत

नई दिल्ली, 12 अगस्त

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के भौगोलिक वेबसाइट 'भुवन' के बीटा संस्करण का केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आरंभ किया।

इसके जरिये उपयोगकर्ताओं को आधारभूत प्राकृतिक संसाधनों विशेषकर भारतीय तस्वीरों तथा थीमेटिक सूचना के बारे में कई गुणा आवर्धन के साथ आसानी से जानकारी मिल सकेगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय अंतरिक्ष समिति ने किया था। यह त्रिविमीय ग्लोब पर भारतीय दूर संवेदी उपग्रह (आईआरएस) द्वारा भारतीय तस्वीरों को सुपरइंपोज करके दिखाएगा।

इस अवसर पर योजना आयोग के सदस्य डा. क़े कस्तूरीरंगन, इसरो के अध्यक्ष तथा अंतरिक्ष विभाग के सचिव डा. जी़ माधवन नायर, डीएसटी सचिव डा. टी़ रामसामी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान सचिव डा. शैलो नायक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू़आऱ राव, भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशकडा. अजीत त्यागी भी उपस्थित थे।

इसरो ने पिछले दो दशकों से आईआरएस उपग्रह की सेवाओं का इस्तेमाल कर इन अनोखे उपयोगों को विकसित किया है और इनका सफलतापूर्वक निर्माण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आपदाओं में सहायता और समाज के सभी वर्गों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में उपयोग किया जा रहा है।


(IANS)

 

More from: Technology
896

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020