Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म 'बंधन' से होगी भारतीय पेनोरमा की शुरुआत

indian penorama start with movie bandhan

21 नवंबर 2012

पणजी।  असमी फिल्म 'बंधन' से बुधवार को गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2012 में भारतीय पेनोरमा वर्ग की शुरूआत होगी। जाने माने फिल्म निर्माता जहनू बरूआ द्वारा निर्देशित फिल्म बंधन समस्त विश्व के आम आदमियों की तरफ से आतंक के खिलाफ एक मानवीय वक्तव्य है। इस फिल्म में जतिन बोहरा, बिष्णु खरघोड़िया, जेरिफा वाहिद और बीना पोटोंगिया ने अभिनय किया है।


यह फिल्म डंडेश्वर और हकावनी की कहानी है जो 73 वर्ष के हैं और अपने प्यारे पोते को खोजने के लिए मुंबई आते हैं, जो उनके परिवार का एकमात्र अन्य जीवित सदस्य है। उनका पोता 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले के दिन से ही लापता है।


असम राज्य फिल्म वित्त और विकास निगम लिमिटेड ने इस फिल्म का निर्माण किया है। आईएफएफआई की ज्यूरी ने 300 विभिन्न प्रविष्टियों की सूची में से इस फिल्म का चयन किया है।


इस ज्यूरी ने भारतीय पेनोरमा वर्ग की गैर-फीचर फिल्म श्रेणी का उद्घाटन करने के लिए शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर द्वारा निर्देशित 'सेल्यूलॉयड मैन' (हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और कन्नड़) का चयन किया है।


 

More from: Khabar
33794

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020