Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया

supersonic cruz missile brahmos, india tests brahmos missile

30 मार्च 2012

भुवनेश्वर | भारत ने शुक्रवार को ओडिशा में बालासोर जिले के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण किया। दो दिन पहले भी यहां से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था। मिसाइल का परीक्षण मोबाइल लांचर से किया गया। ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है और 300 किलोग्राम तक की युद्ध सामग्री ढो सकता है। इसकी रफ्तार अमेरिका के सबसोनिक तोमाहावक क्रूज मिसाइल से तीन गुनी अधिक है।

इसे पनडुब्बियों, जहाज तथा विमानों से भी प्रक्षेपित किया जा सकता है। मिसाइल का समुद्र एवं जमीन से प्रक्षेपण का भी परीक्षण किया जा चुका है। इसे थल सेना व नौ सेना में शामिल किया गया है।

More from: Khabar
30171

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020