Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में बाढ़ नियंत्रण को लेकर ठोस इंतजाम

in uttar pradesh solid arrangement to control floods

15 जून 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्य के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को समय से पहले ही अपने-अपने इलाके में बाढ़ नियंत्रण को लेकर ठोस इंतजाम करने का निर्देश दिया। सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को योजना भवन में राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सूबे के 36 जिलों के आला अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान राजस्व मंत्री अम्बिका चौधरी भी मौजूद थे।

शिवपाल यादव ने बैठक के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा, पूर्ववर्ती सरकार के दौरान बाढ़ नियंत्रण के नाम पर लूट खसोट करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। लूट करने वाले अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा।

शिवपाल ने कहा कि यह बात तय है कि बाढ़ नियंत्रण के नाम पर जमकर लूट खसोट हुई है। यह लूट किसने और किस स्तर पर की, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद दागी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिवपाल ने अधिकारियों को समय से पहले ही अपने-अपने इलाके में बाढ़ नियंत्रण को लेकर ठोस इंतजाम करने का निर्देश दिया।

 

More from: Khabar
31286

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020