Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में भीषण गर्मी का दौर जारी

in up very hot

 26 जून 2012

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में चिलिचलाती गर्मी और गर्म हवाओं का कहर जारी है। मानसून के कमजोर होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पूर्वी हिस्से से उत्तर प्रदेश में दस्तक देने वाला मानसून वाराणसी और गोरखपुर से आगे बढ़ने से पहले कमजोर हो गया। बिहार से सटे इन इलाकों में तो बारिश हो रही है लेकिन राजघधानी लखनऊ सहित मध्य, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखण्ड के इलाके बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्वी हिस्से में कमजोर होकर रुके हुए मानसून को गति पकड़ने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। मानसून के राजधानी लखनऊ पहुंचने में लगभग एक सप्ताह की देरी पहले ही हो चुकी है।

बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

 

More from: Khabar
31448

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020