Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में जल्द सुधरेगी बिजली आपूर्ति : शिवपाल

in up soon improve power supply shivpal


9 जुलाई 2012

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति का मसला काफी गम्भीर है और सरकार इसे हल करने का प्रयास कर रही है, उम्मीद है कि आपूर्ति में जल्द सुधार होगा।

गजियाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल ने कहा कि बिजली विभाग के 25 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। बकाया राशि पिछली सरकार के दौरान की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति की समस्या काफी गम्भीर है और इसे कुछ दिनों के भीतर हल कर लिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आयोग और निगमों में रिक्त पड़े स्थानों को जल्द ही भरा जाएगा। निगमों में अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द की जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाया जा सके।

शिवपाल ने कहा कि पिछली सरकार की बदइंतजामी की वजह से ही आज प्रदेश में बिजली आपूर्ति की हालत इतनी बदतर हुई है लेकिन सपा सरकार इसमें सुधार लाने के लिए बेहद गम्भीर है।


 

More from: Khabar
31733

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020